फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से उखड़े पेड़ और खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दो दिनों से रुक रुककर तेज हवा के साथ हो रही बारिश से कांधला-गंगेरू मार्ग पर सड़क किनारे खड़े कई पेड़ों के साथ हीं विद्युत पोल उखड़कर सड़क के बीचों बीच गिर गए। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ रुक रुक कर बारिश हो रही है। रविवार सुबह चार बजे भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे कांधला-गंगेरू मार्ग पर कई पेड़ और खंभे उखड़कर सड़क के बीचोंबीच आ गिरे। जिस कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद सड़क के बीच पेड़ों और खंभों को हटवाया। जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें