फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में चल रहे वन उत्सव के तहत कई शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने कैडेट्स को बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम सरकार द्वारा जनहित एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृहद कार्यक्रम है। पेड़ों से हमें फल-फूल, औषधियां, इमारती लकड़ी और शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ों से ही हमारा जीवन संभव है। अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो पृथ्वी के सभी जीवों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रवण तोमर ने जीवन वर्धक औषधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीपल, नीम, अमलतास, नींबू, करौंदा, आंवला आदि पौधे रोपे गए। मौके पर रतनेश कुमार, आशीष, दिनेश कुमार, डॉ. रवि खन्ना मौजूद रहे।
जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में पौधरोपण का कार्य किया गया। कालेज के सचिव दीपक जैन ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या, प्रवक्ताओं व छात्रों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। एल्पाइन कालेज ऑफ एजुकेशन जलालाबाद में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सभी को समय-समय पर पौधे लगाने चाहिए, जिससे प्रकृति और मानव जीवन सुरक्षित रह सके। मौके पर कालेज डायरेक्टर अंकित गुप्ता, नितिन गर्ग, विनीत बंसल, शैंकी कुमार, प्रवीण पुंडीर व आमिर मौजूद रहे। संचालन प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें