फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे की पूर्वी यमुना नहर पटरी पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांचों बदमाशों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को कांधला पुलिस कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश यमुना नहर पटरी पर पीर के पास खड़े हैं, और एलम की पीएनबी शाखा को लूटने की साजिश बना रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, तो उन्होंने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पांच बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, कारतूस, चाकू, मोबाइल, एक लूटी हुई और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा बैंक के पास से 20 हजार रुपये समेत छतेला नहर पुल से एक बाइक भी लूटी थी। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम कपिल, गोपाल, अंकित, अंकुर, मोनू निवासी ग्राम चूनसा थाना बाबरी बताए हैं। उन्होंने अपने दो फरार साथियों के नाम नीरज निवासी ग्राम चूनसा थाना बाबरी व कपिल निवासी ग्राम हकीमपुरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों पर मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में लूट और अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें