फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में किया मरीजों का उपचार

विज्ञापन
जलालाबाद में सरकारी अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले जांच कराने के लिये मरिजो की लगी लाईन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आरोग्य मेले में किया मरीजों का उपचार
विज्ञापन

जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को बदलते मौसम के कारण नजला-जुकाम, श्वांस आदि मरीजों की संख्या अधिक रही। त्वचा रोगों से संबंधित भी कई मरीज आए।
विज्ञापन

जलालाबाद पीएचसी पर मेले में 185 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। मेले में निशुल्क दवाई, टीकाकरण, खून, बलगम जांच, आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण की भी जांच की गई। आयुष चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने आयुर्वेदिक पद्धति से 50 से अधिक मरीजों का उपचार किया। निशुल्क आयुर्वेदिक दवाई मरीजों को दी गई। मेला प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर विक्रम सिंह ने एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का उपचार किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलमा, शबाना ने महिलाओं को चिकित्सा परामर्श दिया। ऋतिका, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा। उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खां में पीएचसी पर आयोजित मेले में आंगनबाड़ी, आशाओं ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। गर्भवती महिला को टीकाकरण, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच कर आयरन, कैल्शियम गोलियां दीं। मेले में कुल 68 मरीजों की जांच कर उनको दवाई दी गई, जिनमें 47 महिलाएं, 13 पुरुष व आठ बच्चे शामिल रहे। डॉ आयुष, डॉ हिमांशु, डॉ अजहर, कमल कुमार, सीएचओ समीर, स्टाफ नर्स शिल्पी, आंगनबाड़ी गीता सैनी, सावित्री देवी, कौशल्या, रुपेश सैनी, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें