फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल का उपचार

विज्ञापन
शामली सीएचसी में मोबाइल की टार्च जलाकर घायल का उपचार करता वार्ड ब्याय और स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीएचसी शामली में विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण अंधेरा छाया रहा। इस दौरान मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल का उपचार किया गया। लाइन में फाल्ट ठीक होने के बाद सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को डायल 100 द्वारा माजरा रोड पर दुर्घटना में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया था। जिस समय घायल को लेकर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे तो उस समय बिजली नहीं थी। जिस कारण इमरजेंसी कक्ष में अंधेरा छाया हुआ था। घायल के सिर में चोट लगी हुई थी। तत्काल उपचार करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी का सहारा लिया। इसके बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल का उपचार किया गया।
इस संबंध में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रमेशचंद्रा का कहना है कि सीएचसी की विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। फाल्ट को ठीक करने के लिए कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। जिस समय बिजली गई थी, उसी समय पुलिस एक घायल युवक को लेकर पहुंची थी। घायल का तत्काल उपचार किया गया। अंधेरे में घायल का उपचार करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें