फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3558 मरीजों का उपचार, 67 आयुष्मान कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय सांसद आरोग्य मेले में दूसरे दिन मौसम खराब होने के बाद भी मरीजों की भीड़ जुटी। मेले में 3558 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। सांसद प्रदीप चौधरी ने मेले का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य मेले का आयोजन होने से मरीजों को समुचित लाभ मिलता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सिटी ग्रीन में दो दिवसीय सांसद आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शनिवार को दूसरे दिन भी बूंदा-बांदी चलने के बाद भी मरीजों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले मेले में 3558 मरीजों की जांच और उपचार कर दवा दी गई। दोपहर में मेले में पहुंचे सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस तरह के मेले से गरीब मरीजों को उपचार मिलने से बड़ा लाभ मिलता है। मरीजों को जांच और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलने से उन्हें इधर-उधर परेशान नहीं होना पड़ता। मेले में मरीजों को ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, हड्डी कैल्शियम समेत सभी तरह की उपचार की सुविधा मरीजों को दी गई। मोतियाबिंद के 22 मरीज आने से उनका आपरेशन सीएचसी शामली में किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय भटनागर, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आरके सागर, डॉ. सफल कुमार, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. जाहिद अली त्यागी, डीपीएम आशुतोष, यूएस भट्ट, रुशी फातिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेले में दूसरे दिन मरीजों की स्थिति
स्त्री रोग : 377
मोबाइल मेडिकल यूनिट ओपीडी : 38
मोबाइल मेडिकल यूनिट पैथोलोजी : 70
होम्योपैथिक : 79
नेत्र जांच : 308
नेत्र रोग : 298
मोतियाबिंद : 22
आयुर्वेदिक : 86
पैथोलोजी : 181
दंत रोग : 145
फिजिशियन : 427
बाल रोग : 175
चर्म रोग : 199
ईसीजी : 80
परिवार कल्याण परामर्श : 209
नाक,कान गला : 58
हड्डी कैल्शियम : 42
योगा एक्यूप्रेशर : 141
सामान्य जांच : 370
अस्थि रोग : 153
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें