शामली सीएचसी के आवासीय कालोनी स्थित ट्रांस्फार्मर में लगी आग।
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नौजल के बिजलीघर में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और कर्मचारियों ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के 15 गांवों की 16 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
गांव नौजल में स्थित बिजलीघर में बृहस्पतिवार शाम के समय पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लगी थी। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से ग्रामीणों आग बुझाई। विद्युत निगम के एसडीओ कालीचरण शोभा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से नौजल सहित आसपास के 15 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने बिजलीघर में ही रखे दूसरे ट्रांसफार्मर की मदद से दोबारा बिजली की आपूर्ति को सुचारु किया। इस दौरान क्षेत्र में लगभग 16 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
शामली सीएचसी स्थित ट्रांस्फार्मर में लगी आग को बुझाते दकमल कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI