शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित ट्रांसफार्मर में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के टकराने से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों के दी, लेकिन काफी देर तक भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने खुद किसी तरह आग पर काबू पाया।
आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला का रेलपार में ट्रांसफार्मर रखा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली वहां से गुजरते समय ट्रांसफार्मर से टकरा गई। जिससे उसमें आग लग गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलती देख लोगों ने मामले की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी। आरोप है कि काफी देर तक भी जब विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने खुद ही किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर के नीचे रखे बॉक्स विद्युत तार जल चुके थे।