फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 07 Jun 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला काजी वाडा  में  हैडपंप से पानी भरते लोग
विज्ञापन
शामली। अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। बुढ़ाना रोड पर सीबी गुप्ता कॉलोनी के पास बिजली ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात चिंगारी उठने के बाद आग लग गई, जिसके कारण चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी में बुधवार की रात अचानक ही रखे ट्रांसफार्मर में चिंगारी के बाद आग लग गई। आग लगी देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया। करीब चार घंटे तक सीबी गुप्ता कॉलोनी, कोतवाली, रेलवे स्टेशन रोड की आपूर्ति बाधित रही। जिसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया। संजय कुमार, मनीष, उमेश ने कहा कि आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, मगर विभागीय अधिकारी नहीं कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिसका नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
शामली के जैन मोहल्ला में भी लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान रहे। फव्वारा चौक के पास कई दिन से बिजली का तार लटका होने के कारण लोगों में आक्रोश हे। लोगों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर टूटे तार को जुड़वाने की मांग की है। वहीं गर्मी के कारण अधिक भार होने के कारण आए दिन कैराना, थानाभवन, ऊन क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मरों में आग लग रही है।
विज्ञापन

प्रयास है कि अधिक से अधिक आपूर्ति लोगों को दी जाए। कई बार अधिक भार होने के कारण फाल्ट होने से आपूर्ति गुल हो जाती है। बुढ़ाना रोड पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
विज्ञापन

नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें