फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुने किराये के साथ 11 माह बाद चली ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोगुने किराये के साथ 11 माह बाद चली ट्रेन
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन 11 महीने बाद शुरू हुआ, लेकिन किराया दोगुना हो गया। पैसेंजर ट्रेन को स्पेशल एक्सप्रेस के नाम से संचालित किया गया है। ट्रेन के संचालन का समय और स्टॉपेज पहले की तरह ही रहेंगे। पहले दिन सवारियों की संख्या बहुत कम रहीं।
कोरोना काल में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर केवल उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेेस सप्ताह में तीन दिन चल रही थी। 11 माह के बाद उत्तर रेलवे ने दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन 04401 का संचालन करने का निर्णय लिया। सोमवार सुबह 7.45 बजे पुुुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 04401 पैसेंजर ट्रेन चलकर सभी रेलवे स्टेशन, हाल्टों से होते हुए शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.48 बजे पहुंची। 15 डिब्बों वाली और एक हजार सवारी क्षमता की ट्रेन में मात्र 100 सवारी थीं। शामली स्टेशन पर 15 मिनट रुकने के बाद सहारनपुर के लिए रवाना हुई। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन से 25 सवारी ट्रेन में सवार हुईं। सहारनपुर में सवा बजे पहुंचकर डेढ़ बजे सहारनपुर से दिल्ली की ओर रवाना हुई। तीन बजे के बाद शामली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली का किराया 50, सहारनपुर का 45 रुपये
रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन का संचालन स्पेशल एक्सप्रेस के नाम से किया गया है। इस ट्रेन में शामली से दिल्ली का किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और शामली से सहारनपुर का किराया 20 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया है। उनका कहना है कि ट्रेन को सभी रेलवे स्टेशन एवं हाल्टो पर स्टॉपेज दिया गया है। सवारियों की आवश्यकता के अनुरूप दूसरी ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें