फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से अटा कस्बे का तालाब, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से अटा कस्बे का तालाब, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी कश्यपपुरी में तालाब की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। तालाब में लगा गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे अभी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका है।
कस्बेवासियों ने बताया कि मोहल्ला पूर्वी कश्यपपुरी में स्थित तालाब पूरी तरह गंदगी से अटा हुआ है। कई बार नगर पंचायत में तालाब के सुंदरीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। तालाब के पास कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर लगा रखे हैं। बरसात होने पर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में चला जाता है। इससे फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी कश्यप पुरी में तालाब के किनारे गोगा जाहरवीर म्हाड़ी मंदिर एवं दा हिंदू गुरु स्कूल है। दूसरी ओर काफी परिवार रहते हैं। सभी तालाब की गंदगी से बदबू आने से परेशान हैं। स्कूल प्रबंधक नूर नवाज खान, रेशमा, हीना, मुन्ना, तौफिक, भूरा, हसीन, इस्लाम, मंगता कश्यप आदि ने डीएम तथा नगर पंचायत कार्यालय को प्रार्थना पत्र भेजकर तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें