फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाॅक से कई ट्रेनों का संचालन होगा बाधित

Sat, 22 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेेनों का संचालन होगा बाधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को अंडरपास के निर्माण के चलते साढ़े पांच घंटे तक कई ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी का  सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार को दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर शामली- कांधला के बीच रेल फाटक के गेट नंबर 85 एक व 88 सी व शामली- हिंड के बीच 95 सी गेट पर अंडरपास का निर्माण चलेगा । अंडरपास के निर्माण के चलते साढे़  पांच घंटे का ब्लाक लिया गया है। ब्लाक के दौरान दिल्ली और सहारनपुर से संचालित होने वाली ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।  

शनिवार को सुबह 7.50 बजे    दिल्ली से शामली होकर  सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन 74021 को बड़ौत में रोक दिया जाएगा। इस ट्रेन को  ब्लाक समाप्त होने के बाद बड़ौत से दिल्ली के लिए निकाला जाएगा। सुबह साढे़ छह बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली  पैसेंजर ट्रेन 51910 को शामली में सुबह साढे़ आठ बजे रोक दिया जाएगा। हिंड का  ब्लाक समाप्त होने के बाद शामली से सहारनपुर के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह ग्यारह  बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो  घंटे लेट  दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली  पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन पर  रोक दिया जाएगा। कांधला-शामली के बीच ब्लाक खत्म होने के बाद शामली से दिल्ली के लिए संचालित किया जाएगा। शाम साढे़ चार बजे दिल्ली से शामली आने  वाली ट्रेन साढे़ छह बजे के बाद शामली आएगी।  पूरे दिन ट्रेनों का आवागमन  प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें