फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआर सी कार्यालय पर दिया शिक्षकों का प्रशिक्षण-

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय पर दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण
विज्ञापन

जलालाबाद। बीआरसी कार्यालय पर निष्ठा प्रशिक्षण के प्रथम चरण में थानाभवन ब्लॉक के 150 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। खंड शिक्षाधिकारी विजेंद्र कुमार ने बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा नवीनतम शिक्षा से अवगत कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को बीआरसी में शिक्षकों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षाधिकारी विजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण बच्चों एवं शिक्षकों के लिए लाभकारी है। शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान जो सीखा है उसे वे अपनी कक्षाओं तक ले जाएं और बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा एवं नवीनतम शिक्षा से अवगत कराएं, ताकि बच्चों को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जुबेर अहमद द्वारा कराई गई एक्टिविटी को विशेष रूप से सराहा गया। इस मौके पर केआरपी, मनोज वर्मा, मोहम्मद दिलशाद, देवेंद्र सहगल, अजय गुप्ता, एस आर पी डॉ.अक्षय तोमर आदि ने प्राइमरी शिक्षकों को शिक्षा की नई तकनीक से अवगत कराया। इस अवसर पर बीआरसी जलालाबाद से बीआरसी सुशील कुमार , सुदेश कुमार, ऋषिपाल, प्रदीप कुमार, नितिन कुमार, सुनील कुमार , अतीक अहमद आदि का योगदान रहा। इस दौरान श्रवण कुमार, अनिल कुमार शर्मा, भारत भूषण शर्मा, ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, नीलम चौधरी, नीलम पेगवाल, तरु शर्मा, परवीन पंवार, सपना, शाइस्ता बानो, शशि शर्मा, विनोद कुमार, सीमा गौर,देवीप्रसाद आदि प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें