फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए 4700 मतदान कार्मिकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन मतदान प्रशिक्षण में दोनों सत्रों में 46 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए है, अन्यथा अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान के लिए 4700 मतदान कार्मिकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर और प्रशिक्षण के सह प्रभारी प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, प्रधानाचार्य अमित मलिक और प्रवक्ता विपुल राजवंशी ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। अजय बाबू शर्मा ने बताया कि मतदान टोलियों को टेंडर और चेलेंज वोट, पोस्टल बैलेट में आने वाली समस्याओं कैसे करें। इस मौके पर मतदान कार्मिकों के साथ डीडीओ प्रमोद कुमार, बीएसए गीता वर्मा, डीआईओएस सरदार सिंह मौजूद रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि दो सत्रों में चला प्रशिक्षण में कुल 46 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए। अन्यथा मतदान कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पहले दिन कैराना और शामली में 173 वोट पड़ी
शामली। मतदान कार्मिकों के प्रथम दिन प्रशिक्षण के दौरान कैराना में 100 और थानाभवन विधानसभा में 73 वोट सर्विस मतदाताओं ने वोट डाली। बृहस्पतिवार को शामली विधानसभा के मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान वोट डालेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को ईवीएम-वीवीपैट चालू करने और पावर प्वाइंट का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वोट डालने के लिए कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा वार बूथ बनाए गए। शामली विधानसभा के आरओ एवं एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 1782 बाहर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और पुलिस के 300 कर्मचारियों को ऑनलाइन मत डालने के लिए प्रपत्र भेजा गया है। इसी प्रकार थानाभवन विधान सभा में एसडीएम ऊन विशु राजा ने बताया कि थानाभवन विधानसभा के वोट डालने के लिए बाहर के कर्मचारियों के लिए 1131 और पुलिस कर्मचारियों के लिए 452 को आनलाइन सर्विस मतदाताओं को भेजा गया है। पोस्टल बैलेट प्रभारी अंशुल चौहान ने बताया कि पहले दिन पोस्टल बैलेट पेपर से कैराना विधानसभा में 100 और थानाभवन विधानसभा में 73 वोट डाली गई। शामली विधानसभा में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें