फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को ब्लड प्रेशर मापने की मशीन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
शामली सेन्टआरसी कान्वेंट स्कूल में स्फिगमोमेनो मीटर मैकिंग कार्यशाला में भाग लेते छात्र छात्र? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर मयंक शर्मा एवं उनकी 10 इंजीनियर्स की टीम ने कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को ब्लड प्रेशर मापने की मशीन बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यशाला का शामली नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर मयंक शर्मा एवं उनकी 10 इंजीनियर्स की टीम के द्वारा कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र, छात्राओं को ब्लड़ प्रेशर मापने की मशीन बनाना सिखाया गया। इंजीनियरों की टीम ने छात्रों को बताया कि ब्लड प्रेशर मशीन वह यंत्र है जिसके द्वारा धमनी के रक्तचाप का निर्धारण करता है। कार्यशाला में मशीन कैसे कार्य करती है, कैसे ब्लड़ प्रेशर नापते हैं। बीपी कब अधिक एवं कम और किस प्रकार नार्मल होता है, इन सबकी जानकारी दी गई।
विज्ञान कार्यशाला स्कूल प्रधानाचार्य आदित्य कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यशाला में 402 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर वर्शिष निर्वाल, आलोक कुमार, अजय गोयल, अंशुल गुप्ता, मनीष मित्तल, रवि कुमार, शुभम कौशिक, कविता, सुरक्षा, निशा शर्मा, नीलम पराशर, सीमा जैन, अंजू, मीनू रानी, सुधांजलि, भावना शर्मा, राजीव सिंघल, उषा आर्या, प्रतिभा शर्मा, स्वाति, अंकित मित्तल, भारती, इशिता जैन, कनिका संगल, आशा सेठ, शेखर कपूर, अरविंद चौधरी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें