फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना घटतौली पर मिल के अध्याशी व तौल लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

विज्ञापन
झिंझाना ऊन तहसील में गन्ना घटतौली को लेकर धरने पर बैठे गांव दरगाह पुर के किसानो से वार्ता करते एस? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ऊन/झिंझाना। (शामली)। ऊन शुगर मिल के दरगाहपुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली कर रहे तौल लिपिक के खिलाफ किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने 12 फीसदी घटतौली का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में भाकियू नेता भी पहुंच गए। माहौल बिगड़ते देख एसडीएम, शुगर मिल और गन्ना विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। फिर तौल लिपिक और मिल अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। देर शाम गन्ना समिति सचिव ने मिल के अध्याशी और तौल लिपिक के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के दरगाहपुर गांव में ऊन शुगर मिल के क्रय केंद्र पर किसान गन्ने की तौल कराने पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने तौल लिपिक को घटतौली करते देख हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर 12 फीसदी तक घटतौली की जा रही है। गुस्साए किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बना लिया। मौके पर भाकियू नेेता भी पहुंच गए। उन्होंने तौल बंद करा दी। हंगामे की सूचना पर गन्ना समिति के सचिव अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और गुस्साए किसानों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन किसान तौल लिपिक पर कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। इसके बाद किसान ऊन तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। बात बढ़ते देख एसडीएम ऊन गौरव सिंह सोगरवाल और ऊन शुगर मिल के अधिकारी और डीसीओ विजय बहादुर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को घटतौली के आरोपी कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तो किसान शांत हुए।
देर शाम डीसीओ विजय बहादुर के साथ थाना झिंझाना पहुंचे गन्ना सोसायटी के सचिव अजित सिंह ने मिल के अध्याशी वीर बहादुर सिंह और तौल लिपिक शिवकुमार के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुशील दुबे ने बताया कि सचिव अजीत सिंह की तहरीर पर मिल अध्याशी और तौल लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने डेरा डाला
किसानों के हंगामे के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, दरगाहपुर के पूर्व प्रधान शांता सिंह, मलखान, प्रहलाद सिंह, महीपाल, अमरपाल, योगेंद्र डायरेक्टर, बिट्टू, लाखन सिंह, दर्शन सिंह, विकास, कविंद्र, अनिल, विनोद, भोपाल सिंह, पंकज सरोहा सहित सैकड़ों किसानों ने डेरा डाल लिया था। कार्रवाई होने किसान मौके पर डटे रहने की चेतावनी दी थी।

झिंझाना ऊन तहसील में गन्ना घटतौली को लेकर हंगामा करते किसान- फोटो : SHAMLI

झिंझाना ऊन तहसील में गन्ना घटतौली को लेकर हंगामा करते किसान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें