फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से कार्यकर्ता होते हैं सशक्त, संगठन को मिलती है मजबूती : मोहित बेनीवाल

विज्ञापन
किवाना गांव में प्रशिक्षण में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा
विज्ञापन
शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा द्वारा शामली नगर मंडल के किवाना और मतनावली गांव में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र आयोजित किया गया। समापन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल रहे।
विज्ञापन




उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ही कार्यकर्ता को सशक्त बनाता है और संगठन को मजबूती प्रदान करता है।

इस दौरान स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक मॉडल, सांस्कृतिक झांकियां एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, तेजेंद्र निर्वाल (पूर्व जिलाध्यक्ष), वरुण मलिक, सतीश धीमान, भूपेंद्र शर्मा, पीयूष सैनी, अंकित गोयल, अमित विश्वकर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें