फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 तनावमुक्त रहने का प्रशिक्षण दिया 

Fri, 22 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में हार्टफुलनेस ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में रिलेक्सेशन गाइडिड बाई मेडिटेसन सेमिनार का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन


संस्था की प्रतिनिधि अर्चना धवन, दुर्गा लक्ष्मी गुरुमूर्ति द्वारा     छात्र-छात्राओं को समूह बनाकर ध्यान का अभ्यास कराय ा गया। अर्चना धवन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पूरे विश्व में मानवता के लिए प्यार एवं शान्ति उत्पन्न करना है। छात्र-छात्राओं को ध्यान लगाने की कला सिखाई गई, ताकि पढ़ाई के दौरान उन पर कोई तनाव नहीं आए।
विज्ञापन


डायरेक्टर यशपाल पंवार ने कहा कि आज के व्यस्त एवं तनाव से परिपूर्ण माहौल में शांति प्राप्त करने का मेडिटेसन सर्वोत्तम कला है। प्रधानाचार्य डा. आरके शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया। तेजस्वी पंवार, कपिल शर्मा, कुलदीप पुंडीर, विकास शर्मा, सत्यपाल आर्य, इमरान अली, नदीम सैफी, अमित गर्ग, अंकित सिंघल, विवेक चौहान, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा, योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें