फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो ट्रेतें देरी से शामली पहुंचीं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें देरी से शामली स्टेशन पर पहुंचीं। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटा और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर एक घंटा 15 मिनट देरी से शामली पहुंची। ट्रेन देरी से आने के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय है। उदयपुर सिटी से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से सुबह 7.28 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सुबह सात बजकर 35 मिनट पर शामली स्टेशन से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुुई। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 74024 पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर 2.50 बजे है। रविवार को यह पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे 15 मिनट देरी से शामली पहुुंची। इससे बडौत-बागपत जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें