फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे 37 मिनट देरी से पहुंची शामली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे 37 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उदयपुर सिटी और जनता एक्सप्रेस का क्राॅसिंग होने के कारण 23 मिनट देरी तक स्पेशल ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। तीन घंटे सात मिनट देर से ट्रेन का संचालन होने से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 4.53 बजे पहुंचने का निर्धारित समय है। एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को उदयपुर सिटी से चलकर दो घंटे 37 मिनट देरी से सुबह सात बजकर तीस मिनट पर पहुंची। शामली स्टेशन पर सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन बाद में आई। उदयपुर सिटी एवं जनता एक्सप्रेस ट्रेन का क्राॅसिंग होने से उदयपुर सिटी शामली स्टेशन पर 23 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद सुबह सात बजकर 53 मिनट पर शामली से हरिद्धार और ऋषिकेश के लिए उदयपुर सिटी ट्रेन रवाना हुुई। उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन देरी से शामली आने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार जाने वाले राजेश और शिवकुमार का कहना है कि देरी से एक्सप्रेस ट्रेन आने से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें