फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देरी से पहुंची ट्रेन, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।मंगलवार को उदयपुर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक देरी से शामली रेलवे स्टेशन पहुंची। निर्धारित समय सुबह 4:53 बजे की बजाय यह ट्रेन सुबह 7:53 बजे पहुंची। ट्रेन की देरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारिणी के अनुसार, उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 4:53 बजे शामली पहुंचती है लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन अपने तय समय से तीन घंटे लेट रही। स्टेशन से 8:15 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री खासे नाराज दिखे। उनका कहना था कि सुबह-सुबह की देरी से आगे की यात्राएं प्रभावित होती हैं। समय पर ट्रेन न चलने से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचने वाले कई यात्री परेशान होते रहे। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर आशीष ने बताया कि ऊपर से ही ट्रेन देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें