फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांधला में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बा बनत निवासी जमशेद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को उनका भाई अली हसन और उनकी पत्नी संजीदा बाइक से किवाना मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए कांधला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अली हसन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि उनकी पत्नी संजीदा को शामली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें