संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के दिल्ली रोड और बुढ़ाना रोड पर ओवरलोड 12 ट्रकों के चालान किए गए।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।