फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाई दूज पर चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में रहा जाम

Thu, 23 Oct 2025 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर जाम में फंसे वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। भाई दूज पर कस्बे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस ने जाम न लगने के काफी इंतजाम किए थे, लेकिन भीड़ और अतिक्रमण के कारण सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए। सुबह से दोपहर तक शहर में बार-बार जाम की स्थिति रही। दिन में कई बार धीमानपुरा फाटक बंद होने से बहनें और भाई जाम में फंसे रहें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाई दूज पर विभिन्न स्थानों से महिलाएं अपने भाइयों के घर जाने के लिए निकली। दुपहिया वाहनों व चारपहिया वाहनों की अधिक संख्या होने से शहर के बीच से गुजरते समय बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
शहर के गुरुद्धारा तिराहा, विजय चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट, अजंता चौक, धीमानपुरा फाटक पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
फाटक बंद होते समय कुछ दोपहिया वाहन चालक गलत साइड से आने पर भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बार जाम की स्थिति होने पर यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जाम लगने से घंटों तक अपने गंतव्य न तक जाने वाली बहनें और भाई जाम में फंसे रहें। मौसम गर्म होने के कारण वाहन चालक परेशान रहें और वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।

शामली में दिल्ली रोड पर जाम में फंसे वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें