शामली में अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
शामली। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने और गन्ने का पेराई सत्र शुरू होने से शहर में जाम के हालात बनने पर यातायात पुलिस ने मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ से पहले ही शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने से गन्ना वाहनों का भी मुख्य मार्गों से आना शुरू हो गया है। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। शुक्रवार को जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मियों ने शहर के मिल रोड से लेकर शिव चौक, धीमानपुदरा, माजरा रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नाली से आगे रखे गए सामान को हटवाया गया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि त्योहारों पर भीड़ बढ़ने और गन्ना सीजन शुरू होने के कारण शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए दुकानों के बाहर सड़क पर रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। व्यापारियों और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा नाली से आगे सामान रखा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। इस दौरान करीब 22 वाहनों के चालान किए गए।
शामली में अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI
शामली में अपना सामान दुकान के अंदर रखता दुकानदार- फोटो : SHAMLI
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI