व्यापारियों ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा देशभर के छोटे व्यापारियों को एमएसएमई में शामिल करने के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया।
शनिवार को सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में हुई पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा देशभर के छोटे व्यापारियों को एमएसएमई में शामिल करने के निर्णय पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि देश के राष्ट्रीय संगठन कैट तथा प्रदेशीय संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के निरंतर देश के आठ करोड़ छोटे व्यापारियों को सरकार ने एमएसएमई की परिभाषा के साथ जोड़ लिया है। पिछले वर्षों से कैट एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की निरंतर मांग की जा रही थी। अब छोटे व्यापारियों को सभी बैंकों से तथा देश की वित्तीय संस्थाओं से कम ब्याज की दरों पर आसानी से ऋण मिलेंगे। एमएसएमई की सभी सुविधाओं से देश के व्यापारियों को भी लाभ होगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, महेश धीमान, पंकज वालिया,राजेश जैन; अमन गर्ग; वैभव गोयल; आदि उपस्थित रहे।