फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित सामान के खिलाफ व्यापारियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
शामली चीन के सामान का बहिसकार करने के लिये शपथ लेते व्यपारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने कोरोना लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए धरना दिया। व्यापारियों ने चीन निर्मित किसी भी सामान को नहीं खरीदने और बिक्री नहीं करने की शपथ ली।
विज्ञापन

रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अपने कैंप कार्यालय सीबी गुप्ता कालोनी में धरना दिया। व्यापारियों ने चीन निर्मित सामान का पूर्ण बहिष्कार करने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के खुदरा बाजार पर पूरा कब्जा किया हुआ है, अब देश का व्यापारी चीन को सबक सिखाएगा और उसकी आर्थिक अर्थव्यवस्था को चौपट कर देगा। इस अभियान से देश की आर्थिक मंदी को भी भगाने में सहयोग मिलेगा। घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेशभर के व्यापारियों का आह्वान किया कि अब चीन को सबक सिखाने का समय आ गया है। उसके लिए व्यापारियों को चीन निर्मित सभी चीजों का पूर्णत: बहिष्कार करना होगा। मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिला संगठन महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर संगठन महामंत्री अनुज गोयल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें