चौसाना में नारकोटिक्स के छापे के दौरान मौजूद व्यापारी। संवाद
झिंझाना। कस्बे में बिजलीघर के सामने एक मेडिकल स्टोर पर हरियाणा नारकोटिक्स विभाग व सादे कपड़ों में आई पुलिस टीम द्वारा छापा मारा। चेकिंग के दौरान कुछ नहीं मिला। व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही छापे का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में भी व्यापारियों को इस तरह छापा मारकर परेशान किया जा रहा है। जिसके कारण व्यापारी सही ढंग से कारोबार भी नहीं कर पा रहे हैं। सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। व्यापारियों ने एकजुट होकर हरियाणा पुलिस से जवाब मांगा और बिना आमद के गई इस कार्रवाई का विरोध किया।
व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति उनके प्रतिष्ठानों पर होने वाली कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हंगामा बढ़ता देख हरियाणा पुलिस व नारकोटिक्स विभाग की टीम मौके से लौट गई।ं