फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लखनऊ में तीन दिवसीय सेमिनार में शामिल होंगे कैराना के व्यापारी

Mon, 22 Jun 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली की एक जनपद एक उत्पाद में शामिल पलंगतोड़ मिठाई। स्रोत व्यापारी
विज्ञापन
शामली। एक जनपद और एक व्यंजन योजना को लेकर लखनऊ में होने वाले तीन दिवसीय सेमिनार में कैराना निवासी मिठाई व्यापारी राकेश गर्ग शामिल होंगे। सेमिनार में पलंगतोड़ मिठाई उत्पाद का जलवा बिखरेगा।
विज्ञापन

एक जनपद एक व्यंजन में शामली की पलंगतोड़ मिठाई शामिल किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से कानपुर उद्योग निदेशालयों को इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। लखनऊ के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 27, 28 और 29 जून को एक जनपद और एक व्यंजन को लेकर प्रदेश भर से अलग-अलग व्यंजन की प्रदर्शनी व सेमिनार होगा। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि एक जनपद एक व्यंजन में पलंग तोड़ मिठाई को शामिल करते हुए कैराना के व्यापारी को लखनऊ में इंदिरा गांधी खेल प्रतिष्ठान में होने वाले 27 जून से लेकर 29 जून तक होने वाले सेमीनार में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में होने वाले सेमिनार में एक जनपद एक व्यंजन में शामिल पलंग तोड़ मिठाई को बढ़ावा दिए जाने को लेकर प्रदेश स्तर पर उद्योग विभाग के अफसर बैठक में विचार विमर्श करेंगें। व्यापारी राकेश गर्ग ने बताया कि पलंगतोड़ मिठाई के साथ वे लखनऊ प्रदर्शनी में शामिल होंगे। यह मिठाई चीनी व मावे से तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि इस मिठाई को बनाने की शुरूआत 60 साल पहले उनके दादा साधुराम ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें