फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा नेता पर हमले में 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Jun 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
अनिल उपाध्याय
विज्ञापन
शामली। शादी समारोह में भाजपा के जिला मंत्री एवं वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय व उसके भांजे पर हमला कर घायल करने के मामले में दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला दयानंद नगर निवासी अनिल उपाध्याय 19 जून की रात करीब पौने 11 बजे वे दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में गए थे। आरोप है कि मनोज कुमार व कार्तिक और 10-12 अज्ञात लोगों ने उन पर पिस्टल तानी और सिर पर पिस्टल से वार किया। पिस्टल की बट हाथ में लगने पर अंगुली कट गई। आरोपियों ने उसके भांजे कमल के सिर पर चाकू से वार कर घायल किया। nयुवक पर हमले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी : झिंझाना। गांव निवासी ब्रजमोहन ने बताया कि 20 जून की रात उसका भाई सतीश घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के ही देवेंद्र, महेश और कविता उसके घर पहुंचे और सतीश पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें