फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Tue, 21 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के जीएसटी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। सौजन्य : व्यापारी
विज्ञापन
शामली। आए दिन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने सोमवार को जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आह्वान पर व्यापारी दोपहर एक बजे नारेबाजी करते हुए जीएसटी कार्यालय पर पहुंचे। जीएसटी उपायुक्त डॉ. लोमेश कुमार को व्यापार कर आयुक्त लखनऊ डॉक्टर नितिन बंसल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश भर में व्यापारियों का पुनः कर निर्धारण के नोटिस देकर आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। सचल दल अधिकारी व्यापारियों का अपने टारगेट पूरा करने के उद्देश्य से आर्थिक उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन

सचल दल समाप्त हो साथ ही जीएसटी प्रणाली की जटिलताओं को समाप्त कर सरलीकरण हो तथा स्टील फर्नेस आदि उद्योगों के बाहर जीएसटी अधिकारियों का पहरा बैठा दिया गया है यह अनुचित है।
विज्ञापन

व्यापारी के साथ चोरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है जबकि व्यापारी चोर नहीं टैक्स कलेक्टर है । इस दौरान सुभाष चंद्र, बृजभूषण, सूर्यवीर सिंह, राजेश सिंगला, प्रदीप संगल, राजेश जैन, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें