फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोडवेज डिपो की मांग को लेकर परिवहन मंत्री से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की और शामली में अति शीघ्र रोडवेज डिपो और आधुनिक बस अड्डे के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अवगत कराया कि शामली में रोडवेज डिपो बनने से लंबे रूट की रोडवेज बसें उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों व व्यापारियों की यात्रा सरल और सुविधाजनक हो जाएगी। वर्तमान में बस अड्डा शहर के बीचो-बीच होने के कारण अजंता चौक पर आए दिन जाम लगता है और बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं। ऐसे में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल की इस मांग पर परिवहन मंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की और निर्देश दिए कि शीघ्र ही रोडवेज डिपो के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट भेजी जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें