शामली के गांव इस्सापुर खुरगान से ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लाद कर हरियाणा मंडी में बेचने जा रहे किसानों की ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
शुक्रवार सुबह गांव निवासी सबदर (45), हासिम, सलीम और नदीम ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भर कर हरियाणा मंडी में बेचने जा रहे थे। सलीम ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि बाकी किसान पीछे ट्रॉली पर बैठे हुए थे। हरियाणा के ग्राम छाजपुर के पास अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में पलट गई।
इससे चारों किसान घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को शामली अस्पताल में ले गए। बीच रास्ते में शामली से पहले ही ब्रैकपाइंट के पास सबदर की मौत हो गई। बाकी घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।