फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, आग लगी

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर कांधला के पास रेलवे ट्रैक पर पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद आग लग गई। घटना के कुछ ही देर बाद रूट पर कई ट्रेनें गुजरनी थी। विभागीय अधिकारियों ने तुरंत ट्रेनों को निर्धारित स्टेशनों पर रुकवाया। उधर, फायर बिग्रेड ने आग पर काबू किया। हादसे के कारण लगभग चार घंटे रेलमार्ग और सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे की बताई गई। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी आसिफ अपने ट्रैक्टर ट्राली में हरियाणा से पुराल लेकर घर लौट रहा था। कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद लगी पुराल में आग   
हादसे के बाद पुराल में आग लग गई। तेज लपटों के कारण कांधला- बुढ़ाना सड़क मार्ग बाधित हो गया। इस बीच मार्ग पर जाम के हालात भी बन गये। उधर, रेलवे स्टेशन से शामली में अधिकारियों और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी गई। शामली, कैराना से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटो मशक्कत के बाद सुबह करीब छह बजे आग पर काबू किया गया। इसके बाद भी धुआं उठता रहा। धुआं खत्म होने के बाद सुबह करीब पौने सात बजे रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया। स्टेशन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

रेलवे विभाग में मची खलबली 
आग की जानकारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां अधिकारियों में खलबली मच गई। कुछ ही देर बाद कई ट्रेन इस मार्ग से गुजरनी थी। कंट्रोल को मैसेज भेजकर ट्रेनों को रुकवाया गया। कुछ गाड़ियों को शामली तो कुछ ट्रेनों को कांधला स्टेशनों पर रोक दिया गया। उधर, बागपत जिले के बड़ौत स्टेशन पर भी गाड़ियां रोक दी गई। 
विज्ञापन


परेशान रहे यात्री  
घटना की वजह से रोकी गई पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल था। सुबह 5:40 पर शामली से बनकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में कई दैनिक यात्री जाते हैं। लेकिन घटना की वजह से ये ट्रेन रोक दी गई थी। यह ट्रेन दो घंटे लेट रही। उधर, दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्री भी कांधला में ट्रेन के खड़े रहने के कारण परेशान हुए।  
विज्ञापन


 ये ट्रेनें हुई बाधित
शामली से तीन बजे चलने वाली 54058 शामली दिल्ली पैसेंजर -कांधला में दो घंटे प्रभावित रही। 
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले 51914 पैसेंजर शामली में लगभग दो घंटे लेट हुई। 
सुबह 5:40 पर शामली से दिल्ली जाने 74022 शामली-दिल्ली पैसेंजर दो घंटे लेट हुई। 
दिल्ली से नजीबाबाद जा रही मालगाड़ी कांधला स्टेशन आउटर पर ढाई घंटा खड़ी रही। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें