कैराना। महाशिवरात्रि पर्व के चलते व्यापारियों की मांग के बाद श्रम विभाग ने साप्ताहिक बंदी पर छूट देते हुए दुकानें खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके चलते बुधवार को बाजार पूरी तरह खुला रहा।
प्रत्येक सप्ताह बुधवार को कैराना में साप्ताहिक बंदी लागू रहती है। पिछले कई माह से बुधवार को व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठान बंद कर साप्ताहिक बंदी का पालन करते आ रहे थे। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। इसे देखते हुए नगर के कुछ व्यापारियों ने प्रशासन से साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। बुधवार सुबह से ही नगर के मुख्य मार्ग एवं मुख्य बाजारों में सभी तरह की दुकानें खुली नजर आईं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने बताया कि व्यापारियों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खोलने की मांग की गई थी। इस बार व्यापारियों को बाजार खुलने की छूट दी गई थी।