फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में पशुओं का किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में पशुओं का किया उपचार
विज्ञापन

शामली, कांधला। रविवार को गांव ढूंढखेड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में पशुओं से संबंधित बीमारियों एवं उनके उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही पशु चिकित्सा एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
सोमवार को मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कांधला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि पशुपालक क्रेडिट कार्ड योजना, पशु बीमा योजना व राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशुओं में मुफ्त कृत्रिम गर्भाधान, खुरपका मुंहपका टीकाकरण आदि सेवाओं को ले सकते हैं। इस दौरान वहां पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याओं को भी डॉक्टर टीम के सामने रखा जिनका उन्होंने उपचार व समाधान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु मेले में 348 पशुओं के विभिन्न रोगों का इलाज किया गया तथा पशु पालकों को पशुओं के पेट के कीड़ों की दवा व मिनरल मिक्चर का वितरण किया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग से वेटरनरी फार्मासिस्ट सहदेव, पशुधन प्रसार अधिकारी पंजाब सिंह, यशपाल, रविंद्र कुमार, अनुज कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, आशू दीपक, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें