देश की सेवा करना है पहला लक्ष्य
नाम ः कीर्ति पंवार, कक्षा ः 10
प्रतिशत ः 96 प्रतिशत
स्कूल ः सेंट फ्रांसिस शामली
गढ़ीपुख्ता निवासी कीर्ति पंवार के पिता अरविंद पंवार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। छात्रा के परिवार में माता अंजू, छोटा भाई देवांश कक्षा 6 में पढ़ रहा है। छात्रा ने बताया कि उनकी सफलता का मूलमंत्र 8 से 10 घंटे घर पढ़ाई के साथ साथ ट्यूशन और शिक्षकों द्वारा कराई गई पढ़ाई है। सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षको को दिया है। छात्रा का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है।
रोज सात घंटे पढ़ाई कर पाया मुकाम
नाम ः विनीत जैन
कक्षा ः 10
प्रतिशत ः 95.66
स्कूल ः सेंट फ्रांसिस शामली
शामली के मोहल्ला शिवमूर्ति पर रहने वाले विनीत जैन के पिता अजय कुमार जैन डाकघर में नौकरी करते हैं। छात्र के परिवार में मां और दो भाई हैं। बताया कि उन्होंने यह सफलता स्कूल की पढ़ाई के साथ ट्यूशन और हर रोज सात घंटे पढ़ाई कर प्राप्त की है। सफलता का श्रेय उसने शिक्षकों और परिजनों को दिया है। छात्र का सपना आईएएस बनना है।
माता-पिता आैर िश्ाक्षकों को श्रेय
नाम ः अमन मलिक, कक्षा ः 12
प्रतिशत ः 93.6, विषय ः पीसीएम
स्कूल ः सेंट फ्रांसिस स्कूल
दयानंदनगर में रहने वाले अमन मलिक के पिता राजीव मलिक ठेकेदारी का काम करते हैं। परिवार में माता बबीता, दादा व दादी व छोटा भाई शेखर कक्षा 10 में पढ़ता है। छात्र ने बताया कि उनका सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी ऑनर्स में दाखिला लेने का है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। छात्र ने हर रोज स्कूल की पढ़ाई के साथ ही 15 से 17 घंटे पढ़कर प्राप्त की है। सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता पिता को दिया है।
वैज्ञानिक बनकर करेगी देश की सेवा
नाम ः वृतिका मलिक, कक्षा ः 12
प्रतिशत ः 92.8, विषय ः पीसीबी
स्कूल ः सेंट फ्रांसिस शामली
गांव लिसाढ़ की रहने वाली वृतिका मलिक के पिता अनिल मलिक किसान हैं। परिवार में माता सारिका और छोटा भाई सूर्यांश कक्षा 12 में आया है। छात्रा का सपना बीएचयू में बीएससी में दाखिला लेकर रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़कर वैज्ञानिक बनना चाहती है। छात्रा ने बताया कि यह सफलता उसने शिक्षकों की पढ़ाई के साथ घर पर 6 घंटे रोज पढ़ाई कर प्राप्त की है। सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है।