शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत परिजन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परिणाम के बाद जनपद के टॉपर्स से कॅरिअर को लेकर बातचीत की गई तो किसी ने इंजीनियर तो किसी ने डॉक्टर व आईएएस बनकर समाजसेवा करने की बात कही।
हाईस्कूल टॉपर्स अश्वनी कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी बनत ने बताया कि उन्होंने यह सफलता बिना ट्यूशन के आठ घंटे की पढ़ाई करते हुए प्राप्त की है। उनका सपना इंजीनियर बनकर परिवार का नाम रोशन करना है। द्वितीय स्थान पर रहने वाली गांव बिडौली की वंशिका पुत्री बाबूराम ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर समाज सेवा करने का है। उन्होंने यह सफलता बिना ट्यूशन के छह घंटे लगातार पढ़ाई प्राप्त कर की है। तृतीय स्थान पर रहने वाले हेमंत चौधरी पुत्र रमेश निवासी दयानंदनगर मोहल्ला उन्होंने काफी मेहनत करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। उनका सपना आईएएस बनकर समाज सेवा करना है। उन्हें यह प्रेरणा उनके मामा से मिली है, क्योकि वह भी पीसीएस अधिकारी है। वह उनका सपना जरूर पूरा करेंगे।
वहीं इंटरमीडिएट टॉपर्स में जिला टॉपर्स अनंत पुत्र सेठपाल निवासी नालापटरी ने बताया कि उन्होंने यह सफलता छह घंटे लगातार पढ़ाई करते हुए प्राप्त की है। उनका बचपन से ही सपना इंजीनियर बनने का है। वह इसी तरह मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करते हुए इंजीनियर बनेंगे। द्वितीय स्थान पर रहने वाले भव्य प्रताप सिंह पुत्र पवन कुमार निवासी इस्सोपुर टील ने बताया कि बिना ट्यूशन लिए उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। उनका सपना एमबीएसएस करते हुए डाॅक्टर बनकर समाज सेवा करना है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन जिंदल पुत्र सुरेश निवासी पटेलनगर ने बताया कि आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्हें अपनी बहन की तरह ही इंजीनियर बनना है।
शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत परिजन
शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत परिजन