फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: असली सोना गिरवी रखकर लोन लिया, वापस लिया तो निकला नकली

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनेंस कंपनी की बागपत शाखा के प्रबंधक और स्टाफ पर सोने के नकली आभूषण देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव के विशाल ने शहर में फाइनेंस कंपनी की शाखा में असली सोना गिरवी रखकर 1.88 लाख रुपये का ऋण लिया और उसे चुकाने के बाद सोना वापस लिया तो वह नकली निकला। इसमें विशाल ने कोतवाली में तहरीर देकर फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मियों पर नकली आभूषण देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाहरपुर मेवला गांव निवासी विशाल ने बताया कि उसने फाइनेंस कंपनी की बागपत शाखा में 28.80 ग्राम सोने के जेवर रखकर 1.88 लाख रुपये का ऋण करीब डेढ़ साल पहले लिया था, जिसे ब्याज सहित चुका दिया। दस फरवरी की शाम फाइनेंस शाखा के प्रबंधक और अन्य कर्मियों से मिलकर सोने के आभूषण मांगे। प्रबंधक और कर्मियों ने सोने के आभूषण दे दिए, जो उसके जेवर के जैसे थे। आरोप है कि उसने सराफ के यहां जाकर जांच कराई तो आभूषण सोने के नहीं निकले, उसने अपने फोन से नकली जेवर और फाइनेंस शाखा के कर्मियों का वीडियो भी बना रखा है। विशाल ने उन आभूषणों का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। विशाल ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई लोगों के साथ इस तरह धोखाधड़ी की जा चुकी है। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें