शामली। रविवार को होने वाला चूड़ामणि सूर्यग्रहण तीन घंटे 39 मिनट का होगा। इस माह का महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण मिथुन और वृचिक राशि के लिए भारी रहेगा। ग्रहण का सूतक काल शनिवार रात दस बजे शुरू हो जाएगा। रविवार को दो बजे सूतक काल खत्म होगा।
पंडित प्रेम प्रकाश कोठारी के मुताबिक रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण रविवार को सुबह दस बजकर 9 मिनट पर शुरू हो गया। दोपहर 1.48 बजे पर ग्रहण का असर रहेगा। ग्रहण का असर मिथुन और वृचिक राशि के लिए भारी रहेगा। ग्रहण का सूतक काल बारह घंटे पहले शनिवार की रात दस बजे के बाद शुरू होगा। ग्रहण काल में भोजन, पेयजल वर्जित माना गया है। गेहूं, गुड़ और लाल कपडे़ का दान उपयोगी है। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को भगवान सूर्य की उपासना को महत्व पूर्ण माना गया है।