24 घंटे में 2 डिग्री पारा लुढ़का, मिश्रित मौसम के बाद उमस भरी गर्मी
शामली। पिछले 24 घंटे में मिला जुला मौसम होने के बाद दिन का पारा दो डिग्री लुढ़क गया। सुबह बाल छाए रहे और दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से आम नागरिक बेहाल हो गए। शनिवार को दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया गया। 25 जून को मानसून सक्रिय हो जाएगा। मानसून सक्रिय होने जाने के बाद तीन दिन तक बारिश होगी।
भीषण गर्मी के बाद पिछले 24 घंटे में आकाश में बादल और धूप का मिश्रित मौसम रहने से आम नागरिकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। दिन का तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को दिन निकलते ही सुबह आकाश में बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूूप निकलने से मौसम में उमस रही। उमस भरी गर्मी से आम नागरिक हाल बेहाल रहे। शनिवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उमस भरी गर्मी से लोगों के कूलर और पंखों की हवा में पसीने नहीं सूख पाए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही ने बताया कि 25 जून को मानसून सक्रिय हो जाएगा। मानसून सक्रिय हो जाने के बाद तीन दिन लगातार बारिश होगी।
- जिले में तापमान का आंकड़ा
दिन अधिकतम न्यूनतम
18 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
19 जून 38 28 डिग्री सेल्सियस
20 जून 37 28 डिग्री सेल्सियस
शामली में बच्चे को कपड़े से ढक कर गुजरती महिला- फोटो : SHAMLI
शामली मौसम में छाए बादल- फोटो : SHAMLI