फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के त्योहार पर आज खुलेंगी दूध और दवा की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज केवल दूध, दवा और मिठाई की दुकानें खुलेंगी -डीएम
विज्ञापन

शामली। ईद पर बाजारों में भीड़ ना उमड़े इसे देखते हुए प्रशासन ने आज दूध ,दवा और मिठाई की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को केवल दूध और मिठाईयों की दुकानें सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी। दवा की दुकानें पूरे दिन खोली जाएंगी। इसके अलावा बाकी सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
डीएम ने रविवार शाम को निर्देश जारी कर सोमवार को केवल दूध और दवा की दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए थे। ये निर्देश जारी होते ही मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। दरअसल ईद के लिए मिठाई विक्रेताओं ने दिन रात काम करते मिठाई तैयार की थी। लाखों की मिठाई तैयार थी। ऐसे में उन्हें लगा कि दुकान बंद रही तो तैयार लाखों की मिठाई खराब हो जाएगी। बड़ा नुकसान होगा। व्यापार संघों ने ये मामला डीएम के समक्ष रखा। उनके अनुरोध के बाद रात को डीएम ने आदेश संशोधित कर सुबह सात से 12 बजे तक मिठाई की दुकानें भी खोलने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

38 सेक्टर, 13 जोन में बाटा जिला
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि ईद के मद्देनजर जिले को 13 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा गया है। चार सुपर जोन बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से विभागीय अधिकारियों और पुलिस की ओर से सीओ से लेकर थानाध्यक्षों को जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। पूर्व की तरह जोनल सेक्टर व्यवस्था सोमवार को लागू रहेगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वह घरों में ही रहें और लॉक डाउन का पालन करें। शहर के अलावा कैराना, कांधला, झिंझाना और जलालाबाद पर पुलिस का अधिक फोकस रहेगा।
विज्ञापन

ईद पर बाजार को पांच करोड़ का फटका -घनश्यामदास
शामली। ईद के मौके पर बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं होती थी। ईद का चांद दिखने के बाद आधी रात तक बाजार में खरीदारी चलती थी, लेकिन इस बार बाजार सूने हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि जिले में शामली और मुख्य कस्बों में करीब छह हजार से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। ईद पर तीन चार दिन के अंदर सबसे ज्यादा कपड़ा ,रेडीमेड गारमेंट, जूते चप्पल और मिठाई का सबसे ज्यादा कारोबार होता था। होटल रेस्टोंरेंट भी अच्छे चलते थे। इस बार बाजार बंद होने से बाजार को ईद पर ही करीब करीब पांच करोड़ का नुकसान है। व्यापारी वर्ग संकट के दौर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें