शामली जिले के डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली शहर और नौ गांवों में पेयजल आपूर्ति की कई परियोजनाओं सहित 300 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा शामली शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए अमृत पाइप पेयजल योजना के तहत 10.22 करोड़ की योजना का भी शिलान्यास करेंगे। शहर में कई जगह ओवरहेड टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई होगी। इसमें शहर के रेलपार सहित बाहरी बस्तियों में पानी की सप्लाई काफी हद तक सुधरेगी। अभी तक यहां नलकूप से आपूर्ति होती है। लिसाढ गांव में भी पानी की टंकी बनाकर पाइप लाइन के माध्यम से घरों मेें पानी पहुंचाने की योजना भी मंजूर हुई है इसके लिए भी 7.97 करोड़ का बजट पास हुआ है। इस योजना का भी शिलान्यास होगा। इसके अलावा सात अन्य गांवों में भी पानी की आपूर्ति सुधार के लिए ग्रामीण पेयजल योजना से कई काम कराए जाएंगे।
शामली जिला अस्पताल में मिलेगी प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा
मुंडेट कला में बन रहे जिला अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसमें जले हुए व्यक्तियों का उपचार होगा और प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी होगी। इसके लिए जिले में 2.51 का बजट मंजूर हुआ है। इसमें बर्न प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा ड्रग वेयर हाउस निर्माण का भी शुभारंभ होगा। इसमें 2.65 करोड़ की लागत आएगी। इसमें जिले भर में अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाइयां रखी जाएगी।
पुलिस लाइन ,ऊन आवासीय, अनावासीय
शामली। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आवासीय और अनावासीय भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस पर करीब 232 करोड़ की लागत आएगी। तहसील ऊन के अनावासीय और अनावासीय भवनों के लिए निर्माण का भी सीएम शिलान्यास करेंगे। अनावासीय भवन के निर्माण के लिए 5.72 करोड़ और अनावासीय भवनों के लिए 5.41 करोड़ का बजट देंगे।
लाभार्थियों को चेक देंगे ,दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण
शामली। मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक देकर लाभान्वित करेंगे। इसके अलावा उनके द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण भी दिए जाएंगे। चेक और उपकरण दिलाने के लिए लाभार्थियों को भी चयनित किया जा चुका है। कुछ योजना के पांच तो किसी योजना के 10 लाभार्थी मंच पर जाएंगे।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
शामली अमृत पाइप पेयजल योजना 10.22 करोड़
भिक्की देह गांव में पाइप पेयजल योजना 0.92 करोड़
समसपुर गांव में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति 1.05 करोड़
कनियान गांव में पाइप पेयजल आपूर्ति 1.90 करोड़
खानपुर तलवा माजरा में ग्रामीण पेयजल योजना 1.65 करोड़
जमालपुर ग्रामीण पेयजल योजना 0.67 करोड़
लिसाढ गांव में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति 7.97 करोड़
कुतुबगढ़ ग्रामीण पाइप पेयजल योजना 1.31 करोड़
मालैंडी गांव में पाइपलान से पानी आपूर्ति 3.34 करोड़
डूंडेखेड़ा बांगर में पाइप पेयजल योजना 2.57 करोड़
इन योजनाओं का भी होगा शिलान्यास
वृहत गोसंरक्षण केंद्र बनत 1.20 करोड़
सीएमओ कार्यालय 3.06 करोड़
थानाभवन में चार सूट गेस्ट हाउस का निर्माण 4.87 करोड़
लखनऊ से आएंगे शिलापट्ट
शामली। मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उनके शिलापट्ट लखनऊ से बनकर आ रहे हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि रात तक यहां शिलापट्ट पहुंच जाएंगे।
शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन से पांडाल तैयार करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI
शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन से पांडाल तैयार करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI
शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन पर पांडाल बिछाई गई कुर्सी- फोटो : SHAMLI
शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन से पांडाल तैयार करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI
शामली भैसवाल रोड पर मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारी करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI