फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सस्ती हुई शराब

Fri, 01 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में नई आबकारी नीति लागू कर दी गई। इसके तहत अब शराब के दामों में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी हो गई है। नई आबकारी नीति लागू होने से हरियाणा से होने वाली शराब तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। एक अप्रैल से जिले में  नए रेट लागू होंगे। आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-2017 से विदेशी मदिरा के दामों में 25 से 30 प्रतिशत की कमी की गई। यह रेट एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा बीयर के दामों में भी पांच से दस रूपये की कमी की गई है। हालांकि देशी शराब के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश राज्य में विदेशी मदिरा के फुटकर मूल्य में हरियाणा राज्य की तुलना में वर्ष 2014-15 के सापेक्ष अत्यधिक वृद्धि हुई। जिससे उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष 2015-16 में विदेशी मदिरा के मूल्य हरियाणा राज्य की तुलना में औसतन ढाई से तीन गुना अधिक थे। 
विज्ञापन


जिसके चलते जिले के हरियाणा से सटे होने के कारण शराब तस्करी बढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन तस्करी में वृद्धि होती रही। अब नई आबकारी नीति लागू होने से यूपी में शराब के दामों में काफी कमी आएगी। शराब के नए रेट ठेकों पर चस्पा कर दिए गए हैं। आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने ओवररेट शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें