फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए रसोइया ने की थी मंगलामुखी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने 18 दिन पहले मंगलामुखी अजीम के घर में चोरी का खुलासा करते हुए उनके रसोइया गौरव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच लाख रुपये नकद और 35 तोला सोने के गहने बरामद किए। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने चोरी की घटना की थी।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 20 अक्तूबर को गोशाला रोड निवासी अजीम मंगलामुखी चेला शकील के घर से नकदी व सोने के गहने चोरी हुए थे। मंगलामुखी की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार को पुलिस ने चोरी करने के आरोप में जिला सहारनपुर के देवबंद थानाक्षेत्र के गांव बंदरजुड्डा निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के पांच लाख रुपये नकद और करीब 56 लाख रुपये कीमत के 35 तोला सोना के गहने बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी गौरव मंगलामुखियों के साथ रहता है और उनका खाना बनाने का काम करता है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड बना रखी है।गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
वह सोने के जेवर बेचने की फिराक में था, लेकिन उन्हें बेचने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपी को पहले से जानकारी थी कि घर में काफी नकदी व सोने के जेवर रखे हैं। एसपी ने शत प्रतिशत चोरी के माल की बरामदगी होने पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
-
पुलिस के समझाने पर मंगलामुखी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
एसपी का कहना है कि मंगलामुखी पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि घर में कई साथी मंगलामुखी रहते हैं। अगर रिपोर्ट कराई तो उनकी बदनामी होगी। पुलिस के समझाने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हुआ ताकि जब आरोपी पकड़ा जाए तो सामान के पहचान के लिए उनकी मदद ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें