फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने ठिठुराया, धूप ने दिया सहारा

Thu, 19 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी तीन-चार दिन सुबह के समय आकाश में बादल कोहरे का असर रहने से दिन- रात तापमान में गिरावट आएगी। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


पिछले 16-17 जनवरी को हलकी बूंदाबांदी के बाद सुबह के समय बादल व कोहरा छाया रहा। बुधवार को सुबह के समय कोहरा व बादल छाया रहा।  ग्यारह बजे के बाद दिन में धूप निकली। पूरे दिन धूंधली धूप निकलने से लोगों ने आनंद लिया। चार बजे के बाद मौसम में मिजाज बदल गया। आकाश में बादल छाए जाने के बाद मौसम ठंडा रहा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि 19-20 जनवरी को दिन का तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम में गरम होगा। 21 जनवरी को पहाड़ों पर बारिश होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन


बर्फबारी से मौसम ठंडा होगा। 22, 23, 24, 25 जनवरी को बर्फबारी होने से  मौसम ठंडा रहेगा। 26-27 व 28 मार्च को आकाश में बादल कोहरा व बूंदाबांदी होगी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय आकाश में बादल व कोहरा छाए रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से कई ट्रेनें एवं रोडवेज बसे प्रभावित रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें