फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्यक ताड़ासन और वृक्षासन का अभ्यास कराया

विज्ञापन
शामली मे झिंझाना रोड स्थित राइफल क्लब में योगाभ्यास करती लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 19वें दिन योग साधकों को तिर्यक ताड़ासन और वृक्षासन का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली राइफल क्लब पर आयोजित शिविर में मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय झिंझाना के डायरेक्टर कविंद्र बालियान ने कहा कि आप उत्तम व्यवहार से दूसरों को सुख दे सकते हैं और उनका जीवन भी बदल सकते हैं। सुंदर दिखने के लिए हम अच्छे कपड़े पहनते है, परंतु उत्तम व्यवहार कभी न बदले, उसे प्रतिदिन ही धारण करें। यही व्यवहार जीवन में ग्रहण करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की तरफ निरंतर पुरुषार्थ करें, तभी कल्याण होगा।
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने साधकों को तिर्यक ताड़ासन और वृक्षासन का अभ्यास कराते हुए इनकी विधि विस्तार से समझाते हुए इनके लाभ के बारे में बताया। मौके पर क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, सुधीर राणा, उमेश भार्गव, दीपक गर्ग, हरविंदर सिंह, सवा सिंह, नितिन वर्मा, हुनर चौधरी, योगेश कुमार, अंशु चौधरी, नेहा सिंह, बीना, सुनीता, शाहिस्ता खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें