शामली। यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने पेपर तो आसान रहा लेकिन समय कम मिला है। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि गणित के कुछ सवालों ने परेशान किया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर संतुलित और सरल रहा। बस थोड़ा समय का अभाव रहा है। सामान्य ज्ञान, हिंदी और रीजनिंग के सवाल आसान थे, जबकि गणित के कुछ प्रश्नों को हल करने में समय अधिक लगा। वीवी इंटर कॉलेज में बुलंदशहर से परीक्षा देने पहुंचे ललित कुमार और हस्तिनापुर मेरठ के सोनू राम ने बताया कि वर्ष 2021 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा की तुलना में इस बार का प्रश्नपत्र सरल लगा। मुजफ्फरनगर की राधिका ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल रहा, बस कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन रहे हैं। बुलंदशहर के हैप्पी यादव ने कहा पेपर सरल रहा, गणित के सवालों के कारण थोड़ा समय कम मिला।
-प्रथम पाली के सामान्य ज्ञान के प्रश्न
-कृषि के लिए सहकारी बैंकों को पुनर्वित सुविधाएं कौन सी संस्था प्रदान करती है।
-आयकर अधिनियम की धारा 270 ए के अनुसार आय की कम रिपोर्टिंग करने पर क्या दंड है।
-उत्तर प्रदेश के तहसीलदार की प्राथमिक भूमिका क्या है।
-भारतीय संविधान में राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों का क्या महत्व है।
-कौन-सा संसोधन शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाता है।
-दिल्ली सल्तनत पर किस महिला ने एकमात्र महिला शासक के रूप में शासन किया।
-भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
-तस्मानिया द्वीप राज्य किस देश में स्थित है।
-हिंदी साहित्य में उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है।
-उत्तर प्रदेश राज्य के संवैधानिक प्रमुख कौन है।
-भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के चुनाव आयोग की स्थापना करता है।