फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक तथा नेहरू में होगा फाइनल

Tue, 29 Dec 2015 01:05 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। होली हैवेन पब्लिक स्कूल में वॉलीबाल प्रतियोगिता में तिलक हाउस ने सुभाष हाउस को तथा नेहरू हाउस ने गांधी हाउस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


 फाइनल मैच में नेहरू हाउस ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में विशाल, अंशुल, मयंक, शुभम, मोहित, रवि, यशदीप, जनविजय, विशेष चिकारा, सुमित मान, रजत, शिवम, दुष्यंत, हनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण दिया
शामली/जलालाबाद। आरके इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में ध्वज शिष्टाचार और नियम प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जलालाबाद के सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल में भी तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

आरके इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने किया। शिविर के दौरान छात्रों को स्काउट का महत्व बताया गया। ऊन से आए जिला प्रशिक्षित आयुक्त राज सिंह ने छात्रों को ध्वज शिष्टाचार, नियम प्रतिज्ञा, सैल्यूट का प्रशिक्षण दिया। मौके पर जयप्रकाश शर्मा, सहदेव सिंह, रविंद्र कुमार, राधेश्याम, अनिल कुमार, नीरज बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, जलालाबाद के सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य दर्शना सिंह ने किया। जिला स्काउट ट्रेनर राजकुमार शर्मा, एडी स्काउट रजनीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्काउट झंडा गीत, स्काउट प्रार्थना, नियम चिह्न, संकेत भाषा, स्काउट प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मनीष शर्मा, रिजुल कुमार, सविता, सागर सैनी, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें