शामली। कोहरे के कारण उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को तीन घंटे चार मिनट देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। शुक्रवार को उदयपुर से चलकर दिल्ली होते हुए योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे चार मिनट देरी से शामली पहुंची। इसके चलते दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली से शामली होकर योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का जाने का समय एक बजे है, यह ट्रेन दो बजे के बाद शामली पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।